Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

पीएम मोदी फरवरी में फ्रांस जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने फ्रांस का आधिकारिक दौरा करेंगे। वे वहां 10 और 11 फरवरी को होने वाले कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिखर सम्मेलन में हिस्सा भी लेंगे।फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी के दौरे की पुष्टि की है। फ्रांस के पीएम मोदी के दौरे के बारे में जानकारी देते हुए मैक्रों ने कहा कि पीएम मोदी फ्रांस की राजकीय यात्रा के तत्काल बाद एआई शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।

मैंक्रों ने कहा कि यह शिखर सम्मेलन भारत के साथ ही तमाम वैश्विक शक्तियों जैसे आईईए, अमेरिका, चीन, और खाड़ी देश से वार्ता में सक्षम बनाएगा। 10 और 11 फरवरी को आयोजित होने वाले फ्रांस के एआई एक्शन समिट का लक्ष्य यूरोप को 'अग्रणी एआई महाद्वीप' के रूप में पेश करना है।

पीएम मोदी की मैक्रों के साथ आखिरी मुलाकात 18 नवंबर को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। जनवरी में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति मैक्रों की भारत यात्रा और जून में इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान उनकी बैठक के बाद, 2024 में दोनों नेताओं के बीच ये तीसरी बैठक थी।