Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

ईरान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों में अब तक सात हजार से ज्यादा लोगों की मौत

ईरान में पिछले महीने हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के खिलाफ की गई कार्रवाई में मरने वालों की संख्या कम से कम 7,002 हो गई है और कई अन्य लोगों के भी मारे जाने की आशंका है। ईरान की सरकार ने 21 जनवरी को मृतक संख्या जारी कर 3,117 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी। ईरान में पहले भी अशांति के दौरान सरकार ने मौतों की संख्या कम बताई है या इसकी सूचना नहीं दी है। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ इंटरनेट और अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल सेवाएं बाधित होने के कारण मृतकों की संख्या का स्वतंत्र रूप से आकलन नहीं कर सका।

मानवाधिकार समूह ने मृतक संख्या में वृद्धि की जानकारी ऐसे समय में दी है जब ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ बातचीत के दौर में है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कोई परमाणु समझौता हो पाएगा या नहीं। ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी ने कतर और ओमान में बैठकें कीं। वहीं, अमेरिका ने ईरान पर समझौते के लिए दबाव डालने और इस्लामिक गणराज्य पर हमला करने के लिए जरूरी मारक क्षमता वाले विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को मध्य पूर्व में तैनात किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह दूसरा विमानवाहक पोत भेज सकते हैं, जो क्षेत्रीय तनाव में वृद्धि को रेखांकित करता है।