Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

सांसद पप्पू यादव को पटना सिविल कोर्ट से नहीं मिली राहत, तीन पुराने केस पर हुई सुनवाई

पटना सिविल कोर्ट के एमएलएमपी कोर्ट में आज पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की कोतवाली थाने में दर्ज पुराने मामले में पेशी हुई। इससे पहले सुबह में प्रथम पाली में ही सुनवाई होनी थी लेकिन कोर्ट में बम होने की सूचना पर कोर्ट प्रथम पाली में स्थगित कर दी गई थी। वहीं बता दें कि इससे पहले सांसद पप्पू यादव को पटना के गर्दनीबाग के एक मकान के मालिक के साथ धोखाधड़ी के 31 साल पुराने मामले जिसमें उनके मंदिरी स्थित आवास से पटना पुलिस ने गिरफ्तारी की थी उसमें पिछले दिन जमानत मंजूर कर ली गई थी। वहीं आज हुई पेशी के बाद पप्पू यादव के अधिवक्ता शिवानंद भारती ने बताया कि अब आज दो पुराने मामले कोतवाली के हैं जो धरना प्रदर्शन, आंदोलन करने के दौरान कानून को लेकर विधि सम्वत मामले है जिसमें उनको कस्टडी में लिया गया है और एक मामला बुद्धा कॉलोनी थाना का है जिसमें कल यानी शुक्रवार को सुनवाई होनी है।