Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

अमेरिका में भारतीय शिक्षाविद श्रीराम सिंह की हत्या, परिवार में छाया मातम

Gonda: अमेरिका में करीब चार दशक से रह रहे भारतीय शिक्षाविद डॉ. श्रीराम सिंह की हत्या ने उनके जन्म स्थान उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के तुलसीपुर माझा के लोगों को हैरान कर दिया है। 58 साल के शिक्षाविद की बुधवार को जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घर पर परिवार के सदस्य और रिश्तेदार इस खबर से सदमे में हैं।

विनम्र और उदार व्यक्ति के तौर पर पहचाने जाने वाले श्रीराम सिंह नियमित रूप से घर आते थे और अपनी जड़ों से गहराई से जुड़े रहते थे। सिंह के निधन से उनके जन्म स्थान पर शोक की लहर है और यहां से जल्द इंसाफ की मांग उठने लगी है।