Breaking News

बंगाल: बागी नेताओं ने TMC के फंड की जांच की मांग की, थाने में दर्ज कराई शिकायत     |   TMC MP अभिषेक बनर्जी पार्टी के सांसदों के साथ लोकसभा स्पीकर से मिलने संसद पहुंचे     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे     |   ‘इजरायली डिफेंस फोर्सेज़ फिलहाल दक्षिणी लेबनान में तैनात रहेंगी’, बोले रक्षा मंत्री     |   पंजाब: BSF ने बॉर्डर पर हथियार तस्कर पकड़ा, AK-47, 25 पिस्तौल और 368 कारतूस बरामद     |  

दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमले तेज, अमेरिका-ईरान वार्ता टलने के बीच संघर्ष बढ़ा

Israel Lebanon Conflict: इजराइल की सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसकी सेनाओं ने रातभर दक्षिणी लेबनान में अलग-अलग ठिकानों पर हमले किए, जबकि हिज्बुल्ला ने क्षेत्र में भीषण लड़ाई जारी रहने की जानकारी दी है।

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ के अनुसार, इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है। ये हमले ऐसे समय हुए हैं जब युद्ध को स्थायी रूप से खत्म करने की कोशिशों के तहत ईरान और अमेरिका के बीच स्विट्जरलैंड में वार्ता प्रस्तावित थी, लेकिन वो वार्ता स्थगित कर दी गई है।

दक्षिणी लेबनान पर इजराइल का कब्जा और ईरान समर्थित शिया संगठन हिज्बुल्ला के खिलाफ उसकी सैन्य कार्रवाई वार्ता के प्रमुख मुद्दों में शामिल रही है। इजराइल का कहना है कि उसे दक्षिणी लेबनान में अपनी मौजूदगी बनाए रखने और हिज्बुल्ला के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की जरूरत है, क्योंकि ये संगठन उत्तरी इजराइल पर हमले करता रहा है।

बातचीत स्थगित किए जाने की खबर ऐसे समय आई है जब हिज्बुल्ला समर्थक माने जाने वाले अरब उपग्रह चैनल ‘अल-मयादीन’ ने रिपोर्ट दी कि लेबनान में इजराइली सैन्य अभियान जारी रहने के कारण ईरान ने अपना प्रतिनिधिमंडल स्विट्जरलैंड भेजने में देरी करने का फैसला किया है।