Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

इजराइली सेना ने गाजा में शुरू किया विस्तारित अभियान, लोगों को जगह छोड़ने की दी चेतावनी

इजराइल की सेना का कहना है कि गाजा सिटी में उसका विस्तारित अभियान शुरू हो गया है और यहां रहने वाले लोगों को दक्षिण की ओर जाने के लिए कहा गया है। इजराइली सेना ने कहा कि ‘‘हमास के सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए’’ उसका तेज अभियान शुरू हो गया है।

इजराइल की अरबी भाषा के प्रवक्ता अविचे एड्री ने मंगलवार सुबह ‘एक्स’ पर इजराइल के विस्तारित अभियान की घोषणा की। उत्तरी गाजा में रात भर हुए जबरदस्त हमले में करीब 20 लोगों की मौत हो गई।

गाजा सिटी में विस्तारित अभियान शुरू करने से एक महीने पहले से इजराइल स्थानीय लोगों को वहां से चले जाने के लिए कह रहा है, लेकिन कई लोगों का कहना है कि गाजा के दक्षिण में भारी भीड़ और उच्च परिवहन खर्च के कारण गाजा सिटी को खाली करना मुश्किल है।