Breaking News

PM मोदी ने विशाखापट्टनम हादसे पर जताया शोक     |   ओमान में 24 भारतीय क्रू मेंबर्स वाले शिप पर अमेरिकी नेवी की ओर से हमले का आरोप     |   इजरायल के ईरान पर हालिया हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर पूरी तरह से बंद     |   पटियाला हाउस कोर्ट ने NIA की याचिका पर 7 विदेशी नागरिकों को नोटिस जारी किया     |   वेस्ट एशिया में फिर बढ़े तनाव पर भारत ने जताई चिंता, सभी पक्षों से संयम की अपील     |  

ईरान और इजराइल के बीच भीषण गोलीबारी, पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा युद्ध का खतरा

Iran-Israel War: पश्चिम एशिया में जारी तनाव चरम पर पहुंच गया है। गुजरते दिन के साथ संघर्ष खतरनाक होता जा रहा है, जिससे पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर युद्ध छिड़ने का खतरा मंडरा रहा है। तेहरान की ओर से मिसाइल हमलों के जवाब में इजराइल ने ईरान के मध्य और पश्चिमी इलाकों में हवाई हमले किए।

जबकि ईरान का कहना है कि उसने "ऑपरेशन नसर" के तहत कार्रवाई की है। ईरान के दावे के मुताबिक, उसने इजराइल के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। यमन के हूती विद्रोहियों ने भी इजराइल पर मिसाइलें दागीं और चेतावनी दी कि वो लाल सागर में इजराइल से जुड़े जहाजों को निशाना बनाएंगे, जिससे दुनिया भर में समुद्री रास्तों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।

इस बीच, ईरान के एक अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अगर इजराइल की ओर से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ाया जाता है तो उसके लिए अमेरिका जिम्मेदार होगा। हालांकि कहा ये जा रहा है कि वाशिंगटन संयम बरतने की अपील कर रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल को जवाबी कार्रवाई नहीं करने की सलाह देते हुए कहा था कि इससे शांति वार्ता पर असर पड़ सकता है। लेकिन, ट्रंप की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए इजराइल ने हमले जारी रखे।

ईरान-इजराइल युद्ध इसी साल 28 फरवरी को शुरू हुआ था। सोमवार को युद्ध को 100 दिन पूरे हो गए हैं। युद्ध की शुरुआत में इजराइल और अमेरिका के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई वरिष्ठ नेताओं की मौत हो गई थी।