Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

जर्मन म्यूजिक कंपोजर हंस जिमर फिल्म रामायण से बॉलीवुड में करेंगे डेब्यू

फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर इन दिनों रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर चर्चा जोरों पर है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म की स्टार कास्ट, वीएफएक्स, प्रेजेंटेशन एंगल सब कुछ हटकर होने वाला है।

'रामायण' बिग बजट प्रोजोक्ट है। रणबीर कपूर, श्रीराम के रोल में, तो साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। कुछ दिन पहले फिल्म के सेट से एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें 'रामायण' की शूटिंग शुरू होने की हिंट दी गई थी। इस बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 'रामायण' के गानों भी हटकर होने वाले है। फिल्म में एआर रहमान और हंस जिमर म्यूजिक देंगे।

हंस जिमर जर्मन फिल्म स्कोर कंपोजर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने 'द लायन किंग', 'पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन', 'इन्सेप्शन', 'ड्यून' जैसी कुछ हिट फिल्मों का साउंडट्रैक दिया है। अब हंस 'रामायण' के लिए भी म्यूजिक कंपोज करेंगे, और बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगे।