Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

बुट्टा बोम्मा पर नाचते दिखे एड शिरीन

इंटरनेशनल सिंगर एड शिरीन इन दिनों भारत घूमने आए है, सिंगर अभी फिलहाल मुंबई टूर पर है। एड शिरीन बॉलीवुड के कई सितारों से भी मिल रहे है, साथ ही कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज लगातार एड शिरीन के साथ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच सिंगर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, ये वीडियो देखते देखते खूब वाइरल भी हो गया है। 

दरअसल अभी हाल ही में सिंगर अरमान मलिक ने एड शिरीन के साथ एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमे दोनों सिंगर अल्लू अर्जुन के वन ऑफ द फेमस सॉन्ग बुट्टा बोम्मा का हुक स्टैप करते हुए नजर आ रहे है। एड शिरीन डांस को काफी एन्ज्वॉय कर रहे हैं. इसी वीडियों मे वो शाहरुख खान का फेमस हाथ फैलाने वाला सिग्नेचर स्टैप करते हुए भी दिख रहे है।