Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

बांग्लादेश में 5.5 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता और आसपास के जिलों में भी महसूस किए गए झटके

Earthquake: बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में 5.5 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किए जाने के बाद कोलकाता और आसपास के जिलों में शुक्रवार दोपहर झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा कि भूकंप दोपहर एक बजकर 22 मिनट पर महसूस किया गया।

उन्होंने कहा कि भूकंप धरती की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया था। अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के नयाबाजार नामक स्थान में था, जो कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर दूर है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि भूकंप से जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। भूकंप के झटके लगभग 10 सेकंड तक महसूस किए गए जिससे कोलकाता के लोग घबरा कर अपने अपने घरों से निकलकर खुली सड़कों पर आ गए। भूकंप के पहले झटके के तुरंत बाद कोई और झटका महसूस नहीं किया गया।

राज्य सचिवालय ‘नबान्न’, विधानसभा भवन और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों में दहशत फैल गई, जो भूकंप के बाद के झटकों की आशंका में कार्यालय से निकलकर सड़कों पर आ गए। कोलकाता के आईटी हब सॉल्ट लेक और अलग-अलग हिस्सों में स्थित बहुमंजिला आवासीय भवनों में भी इसी तरह के दृश्य देखने को मिले।