Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

अयोध्या: श्रीराम लला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 'जय श्रीराम' से गूंज रहा है शहर

Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह अयोध्या के राम मंदिर में श्रीराम लला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रीराम लला की पूजा और उनके दर्शन के लिए श्रीराम मंदिर के मुख्य गेट पर श्रद्धालुओं सुबह तीन बजे से ही बड़ी संख्या में जुटने शुरू हो गए थे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर के दरवाजे पहले दिन आम श्रद्धालुओं के लिए खोले गए हैं। 

भगवान राम के दर्शन पाकर श्रद्धालुओं ने अपनी खुशी जाहिर की। सिक्किम से आए एक श्रद्धालु ने कहा कि उन्हें लगा कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद, भगवान राम खुद यहां आ गए हैं और सभी पर अपना आशीर्वाद बरसा रहे हैं। पंजाब से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्हें दर्शन के बाद संतोष मिल रहा है।

कई श्रद्धालुओं ने 500 साल की लंबी लड़ाई के बाद भव्य राम मंदिर बनने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया। मंदिर के बाहर 'जय श्री राम' के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।

श्रद्धालु मंगलवार सुबह कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सामना करते हुए श्रीराम लला की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे।