Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

ASNA साइक्लोन ओमान की ओर बढ़ा, गुजरात में ज्यादा नुकसान न होने से राहत

गुजरात के कच्छ तट पर बना साइक्लोन असना अब ओमान की ओर अरब सागर में चला गया है। राहत की बात ये रही कि गुजरात में असना से ज्यादा तबाही नहीं हुई।

मौसम वैज्ञानिक के सोमा सेन रॉय के मुताबिक ये साइक्लोन फिलहाल उत्तर-पूर्वी अरब सागर में है। माना जा रहा है कि भारतीय तटरेखा से दूर दक्षिण-पश्चिम की ओर मुड़ने से पहले उत्तर-पश्चिम की ओर असना की रफ्तार कायम रहेगी।

मौसम विभाग ने पहले कहा था कि इलाके में बना गहरा दबाव शुक्रवार तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। एहतियात के तौर पर, गुजरात में लगभग 3,500 लोगों को सुरक्षित इलाकों में भेज दिया गया है। कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को पक्के मकानों में शरण लेने की सलाह दी गई है।