Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

अभिनेत्री कृति सेनन कबीर बाहिया और वरुण धवन के साथ UFC 321 में पहुंचीं

UFC 321:  राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कृति सेनन ने अबू धाबी में हुए यूएफसी 321 इवेंट में शिरकत की, इस मौके पर उनके साथ कथित बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया भी नजर आए। कृति के साथ उनके ‘भेड़िया’ को-स्टार वरुण धवन भी मौजूद थे, जिससे ये शाम और भी खास बन गई।

कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर इस शाम की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, “अबू धाबी में फाइट नाइट एनर्जी! इन दोनों के साथ यूएफसी 321 का मजा कुछ और ही था।”

तीनों सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रशंसकों ने इन तस्वीरें पर ढेरों कमेंट किए और कृति के रिलेशनशिप को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।

फिल्मों की बात करें तो, कृति जल्द ही रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ में नजर आएंगीं, जिसमें उनके साथ धनुष भी हैं। आनंद एल. राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज और कलर येलो प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। इसका संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है।

फिल्म 28 नवंबर को हिंदी और तमिल में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वहीं, वरुण धवन हाल ही में ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में दिखाई दिए थे। अब वे अगली बार ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ नजर आएंगे। इसका निर्देशन अनुराग सिंह और लेखन निधि दत्ता ने किया है।