Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

'टी शर्ट, कॉफी मग..' लोकसभा चुनाव से पहले BJP का 'द नमो मर्चेंडाइज' लॉन्च

BJP Election Campaign 2024: लोकसभा चुनाव के लिए महज 1 महीना बाकी बचा है। बीजेपी ने चुनाव प्रचार में अपना पूरा जोर लगा रही है। तो वहीं चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपना आधिकारिक अभियान 2024 (BJP Election Campaign 2024) 'द नमो मर्चेंडाइज' (#NaMoMerchandise) लॉन्च किया है, इसके तहत कई से सामान हैं, जिन पर मोदी सरकार समर्थित नारे लिखे हुए हैं। यह सामान विशेष रूप से NaMo ऐप या नरेंद्र मोदी ऐप पर मौजूद है। 

आपको बता दें कि बीजेपी के द नमो मर्चेंडाइज अभियान के तहत टी शर्ट, कॉफी मग, टोपी जैसे आइटम जारी किए हैं, खास बात यह है कि इन पर "अब की बार 400 पार" और "फिर एक बार मोदी सरकार," "मोदी की गारंटी," और "मोदी है तो मुमकिन है" जैसे लोकप्रिय नारे लिखे हुए हैं।