Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

जोमैटो ने त्योहारों के मद्देनजर कुछ शहरों में बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस

खाद्य पदार्थों की सप्लाई करने वाले ऑनलाइन मंच जोमैटो ने कुछ शहरों में प्लेटफॉर्म शुल्क बढ़ाने की गुरुवार को घोषणा की। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में उस खबर पर सफाई दी, जिसमें कहा गया था कि त्योहारों के मद्देनजर प्लेटफॉर्म ने शुल्क को 10 रुपये तक बढ़ा दिया है।

जोमैटो ने कहा, ‘‘ हमने वास्तव में कल (बुधवार) कुछ शहरों में प्लेटफॉर्म शुल्क बढ़ाया है।’’ कंपनी अब राष्ट्रीय राजधानी में ‘‘त्योहारी सीजन प्लेटफॉर्म शुल्क’’ के तौर पर 10 रुपये वसूल रही है। जोमैटो ने हालांकि ये साफ नहीं किया गया कि किन शहरों में प्लेटफॉर्म शुल्क में कितनी वृद्धि की गई है।

उसने कहा, ‘‘ प्लेटफॉर्म शुल्क में इस तरह के बदलाव नियमित व्यावसायिक प्रक्रिया है और ऐसा समय-समय पर किया जाता है। ये (शुल्क) हर शहर में अलग हो सकते हैं।