मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अपने सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग पर पौधरोपण कर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर पवित्र विल्व वृक्ष का पौधरोपण किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई नेता व अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और पावन दिन है। आज गंगा दशहरा की पावन तिथि है आज ही के दिन मां गंगा का उतरन इस धरा पर हुआ था... आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है पूरी दुनिया पर्यावरण की कठिन चुनौतियों से जूझ रही है। ये चुनौती मनुष्य द्वारा ही निर्मित चुनौती है और इसके समाधान का मार्ग भी मनुष्य को ही देखना पड़ेगा और इसलिए पीएम मोदी ने पूरे भारतवासियों को आह्वान किया है कि इन चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें प्रकृति के साथ एक समन्वय और संवाद बनाना पड़ेगा। इस समन्वय और संवाद का नाम उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' दिया। आज उत्तर प्रदेश में इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। 'एक पेड़ मां के नाम' ये कार्यक्रम आज से लेकर लगातार चलेगा और 23 जून को इसका एक बेहद रूप प्रदेश में देखने को मिलेगा...35 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य हम लोगों ने इस बार भी रखा है ये क्रम 15 अगस्त तक लगातार चलेगा..।"
Yogi Adityanath Birthday: सीएम योगी ने अपने 53वें जन्मदिन पर किया पौधारोपण
You may also like
पश्चिम भारत भीषण गर्मी की चपेट में, गुजरात के कुछ हिस्सों में 19 मई के बाद राहत के आसार.
बदरी-केदार में दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मिलेगी दर्शन में प्राथमिकता, BKTC का बड़ा फैसला.
दिल्ली में 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, पुलिस को बताए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी.
तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित की फिल्म मां बहन 4 जून को Netflix पर होगी रिलीज.