Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

मणिपुर में दो जिलों में कर्फ्यू में 11 घंटे के लिए ढील

मणिपुर के इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में लागू कर्फ्यू में शनिवार को सुबह पांच से शाम चार बजे तक ढील दी गई। 11 घंटे की इस ढील के दौरान लोग अपने-अपने घरों से जरूरी कार्य के लिए बाहर निकले। इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने की खबर अब तक नहीं है। 

उग्रवादी हमले के बाद छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर 10 सितंबर को इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम और थौबल जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। 

विक्रेता ने कहा, "हमें बहुत नुकसान हो रहा। हम इन महिला विक्रेताओं को मुआवजा देने की मांग करते हैं।" उन्होंने कहा कि बाजार को इंटरनेट जरूरी है क्योंकि ज्यादातदर ग्राहक भुगतान के साधन के रूप में यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं।