Breaking News

चमोली टनल हादसे में मृतकों की संख्या 11 हुई     |   भारत-जापान का संबंध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विश्वास पर आधारित: CM योगी     |   आजम खान के ठिकानों पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से लेकर रामपुर-सहारनपुर तक 10 जगहों पर रेड     |   RJD का लोक भवन मार्च आज, कई रास्तों पर आवाजाही रहेगी बंद     |   भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर आज कश्मीर घाटी का करेंगे दौरा     |  

बजट में महिलाओं ने की नौकरी में आरक्षण की  मांग

23 जुलाई को पेश होने वाले बजट के दौरान देश के युवाओं, किसानों और नौकरीपेशा लोगों की नजरें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर होंगी. सभी को उम्मीद होगी कि इस बजट से उनके लिए कुछ न कुछ जरूर होगा, इनके अलावा महिलाओं का एक बड़ा वर्ग भी अपनी कुछ मांगों के साथ वित्त मंत्री की तरफ बड़ी आशाओं के साथ देख रहा होगा. 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन 23 तारीख को केंद्रीय बजट 2024-2025 पेश करनी वाली हैं। ऐसे में उत्तराखंड की महिलाएं नौकरियों में आरक्षण, घरेलू चीजों के दामों में कमी और स्कूल फीस घटाने की मांग कर रही हैं।उधम सिंह नगर में गृहणियां उम्मीद कर रही हैं कि सरकार इलाज के खर्चों को कम करे और बढ़ी हुई स्कूल फीस से राहत दे।

उन्होंने कहा, "बजट में सब्जियां और दालें जरूर सस्ती होनी चाहिए। हम ही जानते हैं कि हम अपने बच्चों को कैसे पाल रहे हैं और अपना घर कैसे चला रहे हैं।"23 जुलाई को पेश होने वाले बजट से सभी को काफी उम्मीदें है,अब देखते है महिलाओं को आखिर क्या कुछ खास इस बजट से मिलता है।