Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

इटावा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला घायल

​इटावा के इकदिल क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला घायल हो गई। ​घायल महिला की पहचान कल्याणपुर निवासी सोमवती के रूप में हुई है। सोमवती के पुत्र सुनील ने बताया कि सोमवती घर के बरामदे में बैठी हुई थीं, तभी अचानक तेज बारिश और कड़कड़ाहट के साथ बिजली गिरी और उन्हें जोरदार करंट लगा। करंट लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की स्थिति अभी स्थिर है और उसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों ने यह भी स्पष्ट किया है कि महिला को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं लगी है।