Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

ओम बिरला क्या करेंगे बलराम जाखड़ की बराबरी

लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बन गई है. मंत्रिमंडल का गठन हो चुका है और मंत्रालयों का भी बंटवारा हो गया है. अब सब की निगाहें लोकसभा के स्पीकर पर है. ओम बिरला पिछले दो दशकों के दौरान ऐसे लोकसभा स्पीकर हैं, जिन्होंने फिर से लोकसभा का चुनाव जीता है. ओम बिरला से पहले पीए संगमा ऐसे स्पीकर थे जो फिर से सांसद चुने गए थे. मोदी कैबिनेट का हिस्सा नहीं बनने के बाद ओम बिरला को बीजेपी क्या फिर से स्पीकर बनाने का फैसला करेंगी?