Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

25 जनवरी को क्यों मनाया जाता है National Voters Day, जानें पूरी जानकारी

मजबूत लोकतंत्र के लिए हर एक वोट जरूरी है, राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है, जो भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन चुनाव आयोग की स्थापना की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है, जो 25 जनवरी, 1950 को स्थापित किया गया था। 

इस दिन का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और उन्हें मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हर एक वोट (Importance of voting) महत्वपूर्ण है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। 

थीम

अगर बात करें थीम की तो राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 की थीम है, मतदान से बढ़कर कुछ नहीं, मैं निश्चित रूप से मतदान करूंगा। जानकारी के लिए बता दें कि यह थीम नए वोटर्स को भी जागरुक करती है। क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि जो युवा है वोट डालने में इतनी रूचि नहीं लेते। 

कैसे मनाया जाता है यह दिन?

इस दिन चुनाव आयोग फर्स्ट टाइम वोटर्स को पहचान पत्र देता है। इस दिन इन वोटर्स को मोटिवेट करते हुए सम्मानित भी किया जाता है। कई जिले के डीएम वोटर्स को सम्मानित करते हैं। इसके साथ ही जो सरकारी कर्मचारी सबसे ज्यादा पहचान पत्र बनवाते हैं डीएम या सरकारी अधिकारी उनको सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करते हैं। 

चुनाव आयोग की स्थापना

चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी, 1950 को की गई थी, जो भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक (History of National Voters Day) महत्वपूर्ण दिन है। इसको देखते हुए हर साल राष्ट्रीय मतदाता के रूप में 25 जनवरी को नेशनल वोटर्स डे मनाया जाता है। 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुरुआत

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुरुआत 2011 में की गई थी, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और उन्हें मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना है।

मतदान के महत्व को बढ़ावा देना (National Voters Day 2025) 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य मतदान के महत्व को बढ़ावा देना और लोगों को मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। इस दिन को मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें मतदाता जागरूकता अभियान, मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना, और मतदान के महत्व को बढ़ावा देना शामिल है।