Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   IMD ने जारी किया दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट     |   जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 घायल     |   सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी बरसे बादल     |   मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल     |  

संसद के बाहर प्रदर्शन करने वाली नीलम के साथ क्यों खड़े हैं किसान नेता

नीलम हरियाणा के जिंद की रहने वाली है. नीलम ने बीए, एमए, बीएड, एमएड, सीटीईटी, एमफिल और नेट उत्तीर्ण किया है. हालांकि, उन्हें कोई नौकरी नहीं मिली. वर्षों तक बेरोजगार रहने के बाद वह हिसार में हरियाणा राज्य सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी शुरू की, जहां वह एक पीजी में रह रही थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, 25 नवंबर को नीलम यह कहकर पीजी से निकली थी कि वह अपने घर जींद जा रही है, जहां उसके माता-पिता मिठाई की दुकान है.

नीलम के माता-पिता को नीलम के संसद भवन जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.नीलम की मां ने बताया कि दो दिन पहले नीलम घर पर थी. बाद में वह यह कहकर वहां से चली गई कि वह हिसार जा रही है.नीलम के भाई ने बताया कि उनका किसी पार्टी या संगठन से कोई संबंध नहीं है. हालांकि, परिवार ने स्वीकार कर लिया है कि उसने किसानों के विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था. पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान उसे गिरफ्तार भी किया गया था.