हाजीपुर में PM मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि NDA को दिया आपका वोट केंद्र में मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा. जबकि RJD, कांग्रेस या इंडिया गठबंधन को दिया गया वोट तो वैसे भी बेकार हो जाएगा.
इसलिए अपना वोट सरकार बनाने के लिए दीजिए, देश बनाने के लिए दीजिए, आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दीजिए. उन्होंने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन अपने बच्चों को सेट करने में लगा हुआ है. उसे देश की चिंता नहीं है.