पृथ्वी का सबसे सुदूर इलाका अंटार्कटिका किसी रहस्यमयी दुनिया से कम नहीं. यह महाद्वीप अपने भीतर ऐसे अनगिनत रहस्यों को समेटे हुए है जिसे लेकर रिसर्च में कई वैज्ञानिक जुटे हैं. अगर यह महाद्वीप न होता तो धरती पर जीवन मुमकिन नहीं होता. गर्मी इतनी पड़ती कि न तो पेड़ पौधे होते नहीं कोई जीव जंतु. इसलिए बार बार जोर दिया जाता है इसका सेफ रहना जरूरी है. लेकिन जलवायु में हो रहे बदलाव और यहां घूमने आने वाले लोगों की वजह से इस पर खतरा मंडरा रहा है.