Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

बीजेपी के थीम सॉन्ग में क्या है खास?

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुरुवार थीम सॉन्ग लॉन्च किया है, जिसमें मोदी सरकार की सभी बड़ी उपलब्धियों को दिखाया गया है. इस थीम सॉन्ग की टैग लाइन ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं तभी तो सब मोदी को चुनते हैं.’ रखी गई है. बीजेपी के थीम सॉन्ग में 2014 की तस्वीर दिखाई गई है. इन तस्वीरों में हाल-बेहाल देश की बानगी देख सकते हैं, तो थीम सॉन्ग में कहा गया है कि सत्ता में आते ही जनहित को सबसे ऊपर रखा गया.

राष्ट्रवाद की बात करते हुए ये कहा गया है कि देश को मां समझ कर काम आगे बढ़ाया गया है. इसमें करप्शन पर एक्शन के साथ भ्रष्टाचारियों के थर-थर कांपने का जिक्र है, तो विकसित भारत के साथ जमीन से आसमान तक की उपलब्धियां भी बताई गई हैं. किसानों को मान-सम्मान देने के लिए फैसलों का जिक्र भी इस थीम सॉन्ग में हैं. युवाओं के लिए मोदी की गारंटी का भी जिक्र किया गया है.