बांग्लादेश में जो हो रहा है वो यहां भी हो सकता है…कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने ये बयान दिया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में ये बात कही. उन्होंने कहा कि कश्मीर में सब कुछ सामान्य लग सकता है. हम भले ही जीत का जश्न मना रहे हों, हालांकि निश्चित रूप से कुछ लोगों का मानना है कि वह जीत या 2024 की सफलता शायद मामूली थी, शायद बहुत कुछ करने की जरूरत है.