लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड सीट से चुनाव जीते हैं. राहुल गांधी रायबरेली सीट को रखेंगे या वायनाड इस बात पर रहस्य बना हुआ है क्योंकि वो दोनों सीटों पर बड़े अंतर से जीते हैं. चुनाव जीतने के बाद राहुल यह बात दो बार कह चुके हैं कि वो दोनों ही सीटें रखना चाहते हैं, लेकिन यह संभव नहीं है. ऐसे में रायबरेली के दौरे पर यह स्पष्ट नहीं किया कि कौन सी सीट वो रखने जा रहे हैं, लेकिन मंगलवार को रायबरेली में आभार सभा कार्यक्रम में जिस तरह से उन्होंने संकेत दिए हैं, उसके अब सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं.