Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

शिमला में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार को आसमान काले बादलों से ढक गया। बारिश हुई और थोड़े-बहुत ओले भी गिरे। कल तक जिस शहर में दिन में तेज धूप होती थी, रविवार को वहां की दोपहर धुंध भरी थी। अचानक बारिश से तापमान काफी गिर गया। लोकप्रिय पहाड़ी पर्यटन स्थल में फिर से ठंड हो गई। बारिश शुरू हुई तो कुछ सैलानी पानी से बचने के लिए भागे, लेकिन कई लोगों ने हल्की बारिश में भीगते हुए मौसम का लुत्फ उठाया।

मौसम विभाग ने रविवार को शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली चमकने और तेज हवा का ऑरेंज अलर्ट पहले ही जारी कर दिया था। विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 21 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है। साथ ही 17 मार्च की रात से उत्तर-पश्चिम भारत पर असर डालने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ की भी संभावना है।