Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

पंजाब में मास्‍क पहनना जरूरी, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने जारी की गाइडलाइन

राज्य में कोविड के नए वेरिएंट जेएन 1 को लेकर पंजाब के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है। विभाग की ओर से लोगों को निर्देश गए है कि अस्पतालों व भीड़भाड़ वाली जगहों में मास्क पहनना जरूरी होगा।

कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को हार्ट, शुगर, किडनी व अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने के लिए कहा गया है। अगर बहुत जरूरी हो तो ही ऐसी जगहों पर जाए। किसी भी तरह की मेडिकल हेल्प के लिए 104 पर डायल करें।

सेहत विभाग की ओर से डाक्टरों व मरीजों को अस्पताल में मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सभी जिलों को हिदायत दी गई है कि कोविड फैलने से रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाए। सेहत विभाग की ओर से कहा गया है कि छींकते समय नाक और मुंह को रुमाल या कोहनी से ढकने की सलाह दी है।

डॉक्टर के पास जाते समय अपने मुंह और नाक को ढकने के लिए मास्क पहने। डॉक्टर की सलाह पर ही टेस्ट करवाएं। हाथों से आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचे।सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। सेहत विभाग की ओर से जिलों में कोविड सेंटर बनने के लिए कहा गया है। इसके साथ-साथ ऑक्सीजन की उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए है।