Breaking News

अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला, अस्पताल में भर्ती     |   महाराष्ट्र: नांदेड़ में अकाली नेता सुखबीर बादल पर निहंग ने कृपाण से हमला किया     |   महाराष्ट्र: CM देवेंद्र फडणवीस ने सुखबीर बादल पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए     |   बिहार: भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद, एक परिजन को सरकारी नौकरी- CM सम्राट     |   क्रीमिया में जोरदार धमाका, चपेट में आने से रूसी सैन्य अधिकारी की मौत     |  

‘वक्फ बिल धार्मिक सामंतवाद के खिलाफ है’, लोकसभा में अनुराग ठाकुर ने कहा

 केंद्र सरकार ने बुधवार को लोकसभा में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पेश कर दिया. राज्यसभा में यह गुरुवार को पेश किया जाएगा. इस विधेयक को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तनाव बढ़ गया है. सरकार इसे पारित कराने के लिए तैयार है, वहीं विपक्ष इसे असंवैधानिक बता रहा है. दोनों सदनों में इस पर 8-8 घंटे की चर्चा होगी. 

घोटाले में आ रहा खरगे का भी नाम- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा, यह बिल भ्रष्टाचार, धोखा और धार्मिक सामंतवाद के खिलाफ है और हम उसके खिलाफ रहेंगे. कर्नाटक में जो घोटाले हुए उसमें इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी का नाम भी आता है. कर्नाटक की विधानसभा में कांग्रेस के एक नहीं अनेक नेताओं के नाम आए, जिन्होंने वक्फ की प्रॉपर्टी को खाने का काम किया है। हजारों करोड़ के घोटाले करने का काम किया है.

वक्‍फ बिल पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, लाल टोपी वालों का मैं बताऊंगा. यूपी में 2017 में जब आपकी सरकार थी, तब क‍ितने घोटाले हुए, आपकी सरकार आने से पहले घोटाले कितने थे? एक नहीं अनेक. लेकिन इनके काले कारनामे आज खत्म हो जाएंगे.

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, कांग्रेस देश में भ्रम फैलाने का काम कर रही है. वे लाल क‍िताब लेकर चलते हैं, लेकिन वह संव‍िधान नहीं है. बाबा साहब कहते थे क‍ि एक देश एक संव‍िधान होना चाह‍िए. भारत में बाबा साहेब का संविधान चलेगा, मुगल‍िया फरमान नहीं.

वक्‍फ बिल पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, लाल टोपी वालों का मैं बताऊंगा. यूपी में 2017 में जब आपकी सरकार थी, तब क‍ितने घोटाले हुए, आपकी सरकार आने से पहले घोटाले कितने थे? एक नहीं अनेक. लेकिन इनके काले कारनामे आज खत्म हो जाएंगे