Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

11 नवंबर को विस्तारा अपनी आखिरी फ्लाइट ऑपरेट करेगी

विस्तारा 11 नवंबर को अपने ब्रांड के तहत आखिरी उड़ान ऑपरेट करेगी। 12 नवंबर, 2024 से विस्तारा एयरलाइन का एअर इंडिया में मर्जर हो जाएगा।

सरकार ने एअर इंडिया-विस्तारा मर्जर के हिस्से के रूप में सिंगापुर एयरलाइंस ने डायरेक्ट विदेशी निवेश के लिए मंजूरी दे दी है। विस्तारा टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइंस का ज्वाइंट वेंचर है। एअर इंडिया का मालिकाना हक टाटा ग्रुप के पास है।

विस्तारा ने शुक्रवार को प्रेस रिलीज में कहा, "तीन सितंबर 2024 से, पैसेंजर धीरे-धीरे 12 नवंबर 2024 या उसके बाद यात्रा के लिए विस्तारा के साथ बुकिंग नहीं कर पाएंगे।"

इसके बाद विस्तारा एयरक्राफ्ट को एयर इंडिया ऑपरेट करेगा। ऑपरेट रूटों के लिए बुकिंग एअर इंडिया की वेबसाइट पर रिडायरेक्टिड की जाएगी।

प्रेस रिलीज में कहा गया है, "विस्तारा 11 नवंबर 2024 तक सामान्य रूप से बुकिंग लेना और उड़ानें संचालित करना जारी रखेगी।"