Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |  

Vinesh Phogat Disqualification: विनेश के डिस्क्वालिफिकेशन पर सदन में हंगामा

संसद में विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक के कुश्ती फाइनल से डिस्क्वालिफाई होने के मुद्दे को लेकर काफी ज्यादा हंगामा मचा है. विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे को जोर-शोर के साथ लोकसभा में उठाया.

जिस समय विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफिकेशन को लेकर हंगामा हो रहा था, उसी वक्त लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वायनाड में हुई त्रासदी पर बोलने का भी समय हो गया. राहुल जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए स्पीकर ने उन्हें सिर्फ वायनाड पर बोलने की हिदायत दी.

हुल के खड़े होने से पहले सदन में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री दोपहर 3 बजे विनेश फोगाट के मामले पर संसद में बयान देने वाले हैं. हालांकि, इसके बाद भी हंगामा रुकने का नाम नहीं ले रहा था, विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर शोर मचाना जारी रखा.