Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

नोएडा के पर्यटकों का वाहन मैगी प्वाइंट के पास खाई में गिरा

नोएडा के पर्यटकों का वाहन मैगी प्वाइंट के पास खाई में गिर गया। वाहन में छह लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की।

शुक्रवार सुबह मैगी प्वाइंट के पास एक पर्यटक वाहन गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर टीम मौके पर पहुंची। वाहन में छह लोग सवार थे। तीन की हालत नाजुक बताई जा रही थी, जिनमें से दो ने दम तोड़ दिया। पर्यटक नोएडा से मसूरी घूमने आ रहे थे। घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।