Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

राणा सांगा पर SP सांसद की टिप्पणी को लेकर विहिप-बजरंग दल में आक्रोश, कई जगहों पर किया प्रदर्शन

Rajasthan: राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में मंगलवार को सर्व हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने प्रदर्शन किया और राजपूत योद्धा राणा सांगा के बारे में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की ओर से की गई टिप्पणी के लिए सख्त एक्शन की मांग की।

इस मुद्दे पर जयपुर, बीकानेर, अजमेर सहित दूसरे हिस्सों में प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने बीकानेर में एसपी सांसद का पुतला जलाया। उन्होंने जयपुर में जिला प्रशासन के एक अधिकारी को उप-राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें राज्यसभा सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

हाल ही में राज्यसभा सांसद का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्हें कथित तौर पर ये कहते हुए सुना गया कि राणा सांगा एक "गद्दार" थे, जिन्होंने इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को लाया था। राणा सांगा, जिन्हें संग्राम सिंह प्रथम कहते हैं, वो साल 1508 से 1528 तक मेवाड़ के शासक थे।

जयपुर में विहिप और बजरंग दल की ओर से छोटी चौपड़ पर प्रदर्शन किया गया और सांसद के खिलाफ नारे लगाए गए। बीकानेर में, कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया गया और सांसद का पुतला जलाया गया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा, जिसमें सुमन की राज्यसभा सदस्यता तत्काल रद्द करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।