Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

इंफाल में यूनीवर्सिटी छात्रों का 'डिस्टरबेंस फ्री एजूकेशन जोन' अभियान, विरोध प्रदर्शन

मणिपुर यूनीवर्सिटी के छात्रों ने बुधवार को "डिस्टरबेंस फ्री एजूकेशन जोन" अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मकसद "डिस्टरबेंस फ्री एजूकेशन जोन" अभियान के बैनर तले लर्निंग वातावरण की वकालत करना था।

छात्रों ने एजूकेशन जोन को प्रभावित करने वाले मुद्दों के समाधान के लिए छह मांगों का ज्ञापन दिया। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र का अराजनैतिकरण पर जोर दिया और एजूकेशनल इंस्टीट्यूट के अंदर मॉनीटरी डिमांड और जबरदस्ती को खत्म करने की मांग की। 

छात्रों ने अधिकारियों से क्लास का समय और बढ़ाने और भाई भतीजावाद और करप्शन खत्म करने की मांग की। यूनीवर्सिटी और दूसरे स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि छात्रों की शिकायतें जल्द दूर की जाएंगी।