Breaking News

8:00 बजे स्नान, फिर क्रूज पर सवार होकर नमो घाट पहुंचेंगे पीएम मोदी, नामांकन का शेड्यूल जारी     |   मुंबई: होर्डिंग हादसे के मृतकों के परिजनों के लिए CM शिंदे ने किया 5-5 लाख रुपये की मदद का ऐलान     |   पंजाब के लिए AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मनीष सिसोदिया का भी नाम शामिल     |   लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान जारी, शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी वोटिंग     |   वायरल वीडियो पर तेज प्रताप ने दी सफाई, कहा- वो शख्स बीच में आकर धक्का दे रहा था     |  

केंद्रीय रेलमंत्री की मेरठ में घोषणा, लखनऊ-प्रयागराज के लिए मेरठ से चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि लखनऊ, प्रयागराज के लिए मेरठ से विशेष रेलगाड़ी चलेगी। हस्तिनापुर से बिजनौर के रास्ते नई रेल लाइन के लिए जल्द काम शुरू होगा। सिटी स्टेशन को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा। वह विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे दिन विभिन्न योजना के लाभार्थियों को सम्मानित करने के दौरान सभा को संबोधित कर रहे थे।

नगर निगम की ओर से जिमखाना मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मेरठ से लखनऊ प्रयागराज के लिए स्वतंत्र रेल गाड़ी चलाएंगे। अच्छी गाड़ी चलाएंगे हालांकि अभी नहीं बताएंगे। थोड़ा इंतजार कीजिए। इसके लिए उन्होंने सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजपेई और क्षेत्रीय नेताओं के प्रयास को श्रेय दिया।

रेल मंत्नी ने कहा कि नमो भारत, वंदे भारत ट्रेन, 5 जी है, मोबाइल फोन फैक्ट्री बन रही है। पहले हिंदुस्तान में सोची नहीं जाती थी। मोदी जैसा नेतृत्व आया। सबका साथ सबका विकास से जोड़ा। पहले देशों की रैंकिंग में भारत की रैंक 10 ही थी जो वहीं तक सिमट गई लेकिन जब मोदी सरकार आई 2014 से 2023 तक दस से पांचवे पर पहुंचा दिया है।