Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी: ग्रीन हाइड्रोजन को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप लाने की जरूरत है

न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मिनिस्टर प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को हरित हाइड्रोजन क्षेत्र में स्टार्टअप लाने की जरूरत पर जोर देते हुए इस फिल्ड में नए विचारों और युवाओं को शामिल करने पर बल दिया।

ग्रीन हाइड्रोजन इंडिया 2024 पर दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा, "इसके अलावा हम ग्रीन फाइनेंस का पता लगाएंगे। यूपीएस इस क्षेत्र में हमारे वर्कफोर्स और स्टार्टअप के सपोर्ट को ख़त्म कर रहा है। ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को आगे बढ़ाने के लिए हमें स्टार्टअप लाने की जरूरत है क्योंकि इसके लिए नए खून और सोच की जरूरत है। फाइनेंसिंग, स्टार्टअप और विचारों के आदान-प्रदान के लिए ये एक बड़ा आयोजन लगता है।"

यह आयोजन हरित हाइड्रोजन मिशन को आगे बढ़ाने के लिए है, जिसके लिए सरकार ने 19,744 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। ग्रीन हाइड्रोजन इंडिया 2024 के प्रदर्शनी में ग्रीन हाइड्रोजन पर प्रोडक्ट और प्रौद्योगिकी में 120 से अधिक स्टॉल होंगे।इसमें 150 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वक्ता होंगे।

ये कार्यक्रम न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मंत्रालय द्वारा भारत सरकार के चीफ वैज्ञानिकों के दफ्तर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें इवेंट पार्टनर फिक्की और सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया हैं।