केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को दिल्ली में डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में वैशाख बुद्ध पूर्णिमा दिवस मनाया और भगवान बुद्ध को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बौद्ध भिक्षु और अधिकारी भी मौजूद थे।
किरेन रिजिजू ने कहा, "आज हमने वैशाख बुद्ध पूर्णिमा दिवस मनाया। सांस्कृतिक मंत्रालय के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। अलग-अलग देशों के राजदूत और पूजणीय बौद्ध भिक्षु इस कार्यक्रम में शामिल हुए।"