बिहार के रोहतास में एक जौहरी और उसके बेटे को बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने दुकान के सामने गोली मार दी। ये घटना फजलगंज इलाके में करीब तीन बजे हुई। दुकान के मालिक अशोक सोनी और उनके बेटे को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित की बेटी ने बताया कि हमलावर उस वक्त आए जब दुकान में लक्ष्मी पूजा के मौके पर हवन चल रहा था।
उसने कहा, "तीन लोग बाइक पर आए और शटर बंद कर दिया। वो आभूषण चुराने की कोशिश कर रहे होंगे और जब मेरे पिता उन्हें रोकने गए, तो उन्होंने उन्हें गोली मार दी और भाग गए।" पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हमलावरों की पहचान की जा रही है।