Breaking News

ट्विशा केस: सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी     |   'चंपत राय ने गड़बड़ी की, राम मंदिर को लूटा', चढ़ावा चोरी पर बोले हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |   महाराष्ट्र विधान परिषदः डिप्टी चेयरमैन चुनाव में उद्धव के MLC सचिन अहीर ने भरा पर्चा     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |  

टाटा मोटर्स ने त्योहारों के दौरान एक लाख से अधिक यात्री वाहनों की आपूर्ति की

टाटा मोटर्स पैसेंजर वेहिकल्स लिमिटेड ने नवरात्रि से दिवाली तक 30 दिन में एक लाख से अधिक वाहनों की आपूर्ति की, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है। टाटा मोटर्स पैसेंजर वेहिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शैलेश चंद्रा ने बयान में कहा कि सबसे अधिक आपूर्ति एसयूवी की गई। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन खंड में भी मजबूती बनी रही। उन्होंने कहा, ‘‘ नवरात्रि से दिवाली तक 30 दिन की अवधि में हमने एक लाख से अधिक वाहनों की आपूर्ति (डिलिवरी) के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। ये आंकड़ा पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 33 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि को दर्शाता है।’’