Breaking News

ट्विशा केस: सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी     |   'चंपत राय ने गड़बड़ी की, राम मंदिर को लूटा', चढ़ावा चोरी पर बोले हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |   महाराष्ट्र विधान परिषदः डिप्टी चेयरमैन चुनाव में उद्धव के MLC सचिन अहीर ने भरा पर्चा     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |  

CM रेवंत रेड्डी ने माओवादियों से कहा- हथियार छोड़ें, तेलंगाना के पुनर्निर्माण में भाग लें

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने माओवादियों से आत्मसमर्पण करने और मुख्यधारा में शामिल होकर देश के विकास में योगदान देने और तेलंगाना के पुनर्निर्माण के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की। पुलिस फ्लैग डे परेड को संबोधित करते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना में पुलिस विभाग को राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी छूट दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "तेलंगाना में पहले माओवादी गतिविधियां होती थीं। लेकिन पुलिस द्वारा उठाए गए अलग-अलग कदमों से शांति बनी रही। मैं उन माओवादी नेताओं से अनुरोध करता हूं जो वर्तमान में भूमिगत रूप से काम कर रहे हैं, कि वो बाहर आएं और मुख्यधारा में शामिल हों" उन्होंने आगे कहा, "आप सभी जानते हैं कि हाल ही में कुछ प्रमुख माओवादी नेताओं ने आत्मसमर्पण किया है। मैं शेष माओवादियों से अनुरोध करता हूं कि वो मुख्यधारा में शामिल हों और देश के विकास का हिस्सा बनें। मैं माओवादियों से अनुरोध करता हूं कि वोे तेलंगाना के पुनर्निर्माण का हिस्सा बनें।" उन्होंने कहा कि निवेश आएगा और रोजगार तभी पैदा होंगे जब राज्य में बेहतर कानून-व्यवस्था होगी।