Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

UPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किया

UPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 14,161 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। अब ये सभी उम्मीदवार मुख्य परीक्षा यानी 'मेन्स' की तैयारी करेंगे, जो इस परीक्षा का दूसरा चरण है। इस वर्ष UPSC CSE मेन्स परीक्षा 22 अगस्त 2025 से शुरू होगी और यह परीक्षा पांच दिनों तक चलेगी। इस परीक्षा में कुल 9 पेपर होते हैं और यह लिखित होती है। मुख्य परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को DAF यानी डिटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा। यह फॉर्म 17 जून 2025 को जारी किया जाएगा। इस फॉर्म में चयनित उम्मीदवारों से उनकी व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, कार्य अनुभव और सेवाओं की प्राथमिकता जैसी जानकारियां मांगी जाएंगी।

इस साल लगभग 10 लाख उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा दी थी, जबकि केवल 979 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी मेन्स परीक्षा के लिए प्रत्येक पद पर लगभग 12 से 14 उम्मीदवारों को चुना गया है।

रिजल्ट देखने की प्रक्रिया:

UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

'Written Result: Civil Services (Preliminary) Examination, 2025' लिंक पर क्लिक करें।

PDF फाइल खोलें और Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।

उम्मीदवार चाहें तो PDF डाउनलोड कर अपने परिणाम का प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।