Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

MP News: भोपाल में मॉक ड्रिल के दौरान बड़ा हादसा, ग्रेनेड विस्फोट होने से दो पुलिसकर्मी घायल

मध्य प्रदेश पुलिस की 25वीं बटालियन के दो जवान भोपाल में मॉक ड्रिल के दौरान ग्रेनेड विस्फोट में घायल हो गए। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार को घायल पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों से मुलाकात की और घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

25वीं बटालियन की मॉक ड्रिल के दौरान ग्रेनेड विस्फोट हुआ। चूना भट्टी थाने के प्रभारी भूपेंद्र कौल सिद्धू ने पीटीआई वीडियो को बताया कि दोनों जवानों की आंख में चोट आई है।दोनों की पहचान हेड कांस्टेबल विशाल सिंह और कांस्टेबल संतोष कुमार के रूप में हुई है।

अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों की तैयारियों को बढ़ाने के लिए एहतियाती अभ्यास के तौर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। पुलिस मुख्यालय ने मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल में चूक की जांच के आदेश दिए हैं। 

आदेश के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त सुरक्षा नियम लागू किए जाएंगे।