Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 श्रद्धालु घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें पांच अमरनाथ यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना बट्टल के बल्लियां के पास हुई जहां एक ट्रक ने अमरनाथ यात्रा के दौरान एक कार को टक्कर मार दी। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उधमपुर स्थित सीआरपीएफ 137 बटालियन के करतार सिंह ने जानकारी दी कि "कार में आठ लोग सवार थे जिनमें से पांच घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर है।" यह हादसा उस समय हुआ जब अमरनाथ यात्रा का 16वां जत्था जम्मू से पवित्र गुफा की ओर बढ़ रहा था।

आज सुबह 7,908 तीर्थयात्रियों का 16वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ। गौरतलब है कि गुरुवार को भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था लेकिन मौसम में सुधार के बाद इसे फिर से शुरू कर दिया गया है।