Breaking News

दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |   PM मोदी आज एशियन गेम्स के पदक विजेताओं से मिलेंगे     |   दिल्ली: अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस नेता पुलिस हिरासत में     |   इंडिया गेट पर हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को रिहा किया     |   अमेरिका में नवरात्रि उत्सव के दौरान गोलीबारी की साजिश के आरोप में 19 साल का युवक गिरफ्तार     |  

प्रदूषण से परेशान होकर जयपुर ही क्यों गईं सोनिया गांधी?

देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में राजस्थान कांग्रेस के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यहां पर 5 सालों से सत्ता में है. कांग्रेस अपने दुर्ग को बचाए रखने के लिए हरसंभव कोशिश में जुटी है तो बीजेपी सत्ता में अपनी वापसी की उम्मीदे लगाए हुए हैं. ऐसे में सोनिया गांधी भले ही दिल्ली के प्रदूषण की वजह से जयपुर गईं हो, लेकिन रणनीतिक और राजनीतिक दोनों ही तौर पर कांग्रेस और उनके लिए काफी मुफीद माना जा रहा है

सोनिया गांधी के जयपुर जाने का पहला कारण माना जा रहा है कि दिल्ली की हवा प्रदूषित और जहरीली हो चुकी है. दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक तीन सौ से ऊपर है, जो गंभीर श्रेणी में है, जबकि जयपुर का आंकड़ा 60 से 70 के बीच है, जो मध्यम श्रेणी में है. सोनिया गांधी किसी पहाड़ी और पश्चिमी राज्य के बजाय जयपुर जाने की एक बड़ी वजह यह भी है कि दिल्ली से बहुत ज्यादा दूर नहीं है. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला या फिर गोवा की तुलना में जयपुर नजदीक है और दोनों ही राज्यों की तुलना में स्वास्थ्य सेवा भी बेहतर है. अगर किसी कारण उनकी सेहत बिगड़ने पर दिल्ली आसानी से आ सकती हैं.