Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

डोडा मुठभेड़ में शहीद कैप्टन दीपक सिंह को श्रद्धांजलि दी गई

जम्मू कश्मीर के डोडा में मुठभेड़ के दौरान शहीद कैप्टन दीपक सिंह का पार्थिव शरीर जम्मू के वायुसेना स्टेशन पर लाया गया। एयरफोर्स स्टेशन पर सेना के अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कैप्टन दीपक सिंह बुधवार को डोडा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने अधिकारी के ताबूत पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुठभेड़ के दौरान कैप्टन दीपक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे उन्हें तुरंत आर्मी हॉस्पिटल भेजा गया। जडां उन्होंने दम तोड़ दिया।