Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

ट्रांसजेंडर शिक्षिका ने शिक्षा के जरिए बाधाओं को किया पार, बच्चों के सपने पूरे करने के लिए चलाती हैं स्कूल

Haryana: एक ऐसी दुनिया में जहां ट्रांसजेंडरों को अक्सर हाशिए पर रखा जाता है, एक शिक्षिका अपनी कोशिशों से समाज की सोच बदलने में जुटी है। हरियाणा के करनाल में रहने वाली अदिति शर्मा शिक्षा के जरिए एक नई कहानी लिख रही हैं। अदिति एक ट्रांसजेंडर शिक्षिका हैं। वे बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए हरियाणा पब्लिक स्कूल चलाती हैं। इस स्कूल के बारे में दावा किया जाता है कि ये किसी ट्रांसजेंडर द्वारा शुरू किया गया देश का पहला स्कूल है।
 
अदिति के लिए स्कूल की शुरुआत करना आसान नहीं था। उन्हें इलाके के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन वे अपनी बात पर अड़ी रहीं। नतीजा अब सामने हैं। उनके स्कूल में करीब 40 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। अदिति शर्मा का ये सफर नई उम्मीदों का सफर है। ये बच्चों के पढ़ाई से जुड़े सपनों को साकार कर समाज में गहरी जड़ें जमाए उस रुढ़िवादी सोच को चुनौती देता है जो अक्सर तय सीमा से परे नहीं देखना चाहता।