Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी     |   JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा     |   नागालैंड के मुख्यमंत्री ने FCRA बिल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा     |   रांची प्रोटेस्ट: पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे     |  

1 जुलाई से ट्रेन यात्रा महंगी, तत्काल टिकट बुकिंग नियम भी बदले

1 जुलाई 2025 से ट्रेन में सफर करना थोड़ा महंगा हो जाएगा। रेलवे ने नॉन-एसी ट्रेनों में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी ट्रेनों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, 500 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन लंबी दूरी वाले यात्रियों को थोड़ा अधिक किराया चुकाना होगा। मुंबई से दिल्ली जाने पर नॉन-एसी में ₹14 और एसी में ₹28 ज्यादा खर्च होंगे।

तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड से OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा।

  • 1 जुलाई से केवल IRCTC की वेबसाइट या ऐप से ही तत्काल टिकट बुक किए जा सकेंगे।

  • 15 जुलाई से OTP वेरिफिकेशन भी अनिवार्य कर दिया जाएगा।

एजेंट्स को नियंत्रित करने के लिए भी नई व्यवस्था लागू की गई है। अब पहले 30 मिनट तक एजेंट्स तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाएंगे:

  • एसी टिकट के लिए सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक

  • नॉन-एसी टिकट के लिए 11:00 से 11:30 बजे तक

रेलवे का कहना है कि इन बदलावों से सेवाओं में सुधार और पारदर्शिता आएगी, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।