Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

दर्दनाक हादसा: दो साल के बेटे को लेकर रील बना रहे थे दंपती

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। लखीमपुर-सीतापुर रेलखंड पर गांव उमरिया बड़ी नहर के रेलवे पुल पर ट्रेन से कटकर पति- पत्नी और उनके मासूम बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी रेलवे पुल के पास मोबाइल से रील बना रहे थे। इसी दौरान ट्रेन आ गई, जिससे तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए। 

ओयल चौकी क्षेत्र में करीब 9:30 बजे लखनऊ-पीलीभीत पैसेंजर की चपेट में आकर बड़ी नहर पर रेलवे पुल के पास मोहम्मद अहमद (30) निवासी शेख टोला, लहरपुर जिला सीतापुर, उनकी पत्नी नाजनीन (24) और उनके दो वर्षीय पुत्र आरकम की मौत हो गई।