Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |  

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ आज

भारत छोड़ो आंदोलन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अगुवाई में अनगिनत भारतीयों ने सड़कों पर उतरकर, एक स्वर में अंग्रेज़ी हुकूमत के विरूद्ध आवाज़ बुलंद कर, आज़ादी की लड़ाई को नया उत्साह प्रदान किया। 1942 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अमूल्य मंत्र ‘करो या मरो’ से इस ऐतिहासिक आंदोलन को नई गति मिली। 

आज देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले समस्त स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा के लिए ‘अगस्त क्रांति दिवस’ मनाया जाता है। 

इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा उन सभी को श्रद्धांजलि जिन्होंने बापू के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया। यह वास्तव में हमारे स्वतंत्रता संग्राम में एक ऐतिहासिक क्षण था।

वही उत्तरप्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर लिखा मां भारती को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आज 'भारत छोड़ो आंदोलन' (अगस्त क्रांति) की वर्षगांठ पर शत-शत नमन। जन-जन के मन में क्रांति की ज्वाला प्रज्वलित करने वाले सभी अमर बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि!